फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   6,434 workers engaged in 319 tasks under VBG Ramji; 1.44 lakh sitting idle at home.

Mau News: वीबीजी रामजी से 319 कामों में लगे 6434 मजदूर, 1.44 लाख घर बैठे

Tue, 28 Jul 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
6,434 workers engaged in 319 tasks under VBG Ramji; 1.44 lakh sitting idle at home.
खेतों में काम करते मजदूर फाइल फोटो
वीबीजी रामजी योजना के तहत वर्तमान में जिले की 319 ग्राम पंचायतों में एक-एक कच्चा कार्य कराया जा रहा है। यहां 6434 मजदूर काम कर रहे हैं, जबकि 1.44 लाख मजदूर घर बैठे काम का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

इन मजदूरों को काम उपलब्ध नहीं कराने के पीछे तकनीकी परेशानी और कार्य पोर्टल पर कार्य अपलोड नहीं होना बताया जा रहा है।
इसके पीछे एक कारण यह भी है कि शासन की ओर से वीबीजी रामजी योजना में जिले की 645 में से 90 फीसदी ग्राम पंचायतों को योजना की ए कैटेगरी (उच्च विकास और बेहतर बुनियादी ढांचे वाले क्षेत्र) तथा 10 फीसदी को बी कैटेगरी (मध्यम स्तर के विकास वाले क्षेत्र) में रखा गया है।
विज्ञापन

योजना के तहत ए और बी कैटेगरी वाली ग्राम पंचायतों में कम कार्य कराने की अनुमति है, जबकि सी कैटेगरी (विशेष ध्यान या बुनियादी जरूरतों की अधिक आवश्यकता वाले क्षेत्र) की ग्राम पंचायतों में अधिक राशि खर्च करने की अनुमति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आश्चर्य की बात यह है कि ए कैटेगरी में जिले के दोहरीघाट, बड़राव और फतहपुर मंडाव ब्लॉक के वे गांव भी शामिल हैं, जहां हर साल सरयू नदी के जलस्तर से कटान होता है। इन जगहों पर हर साल कच्चे रास्ते नदी में बह जाते हैं, जिन्हें दोबारा बनाना पड़ता है।
इसमें देवरिया जिले की सीमा पर चक्की मुसाडोही ग्राम पंचायत भी शामिल है, जहां बुनियादी ढांचा तो दूर, आवागमन के लिए ठीक रास्ता तक नहीं है। इसे भी ए कैटेगरी में शामिल कर सब कुछ ठीक दिखाया गया है।

------------
ब्लॉक
जॉबकार्ड
मजदूर

दोहरीघाट 13,157
14,964
फतहपुर मंडाव 15,554
17,697
घोसी
11,831
14,631
बड़राव 13,335
16,202
कोपागंज
14,320
16,588
परदहां
6,140
7,493
रतनपुरा
14,103
17,826
मुहम्मदाबाद
14,959
17,603
रानीपुर
24,409
27,840
कोट---
वीबीजी रामजी का पोर्टल धीमी गति से चल रहा है और अभी योजना से संबंधित सभी अभिलेख अपलोड नहीं हो पाए हैं। एक साथ सभी मजदूरों को काम देना संभव नहीं है, पहले भी ऐसा था। वर्तमान में 319 ग्राम पंचायतों में एक-एक कच्चे कार्य कराए जा रहे हैं। यहां 6434 मजदूर काम कर रहे हैं। और मजदूरों को काम देने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। -राजीव कुमार, डीसी मनरेगा, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article