फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   62 percent voting in first phase

पहले चरण में छिटपुट घटनाओं के बीच 62 फीसदी हुआ मतदान

Fri, 09 Oct 2015 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मऊ।
अमर उजाला ब्यूरो मऊ। Updated Fri, 09 Oct 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
 62 percent voting in first phase
शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान छिटपुट हिंaसक घटनाओं के बीच संपन्न हो गया। मतदान के बाद सहायक निर्वाचन अधिकारी के अनुसार 62 फीसदी मतदान हुआ। मोहम्मदाबाद गोहना में जहां में 61.50 प्रतिशत वहीं रानीपुर में 62.50 प्रतिशत मतदान हुआ।  प्रथम चरण में कुल 299324 मतदाताओं ने भागीदारी की।
विज्ञापन

 चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के नासिरपुर में दो प्रत्याशियों के बीच हवाई फायरिंग के साथ हुए पथराव हुआ। हालांकि फायरिंग की सूचना को प्रशासन ने महज अफवाह बताया। इसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो प्रत्याशियों सहित छह लोग घायल हो गए। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के कोलौरा सुल्तानीपुर बूथ पर जिला पंचायत सदस्य के दो प्रत्याशियों के बीच जमकर पथराव हुआ। दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इसी के साथ दोनों ब्लाकों के कुल 1250 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिकाओं में बंद हो गया। मतदान के नतीजे एक नवंबर को घोषित होंगे।  
विज्ञापन

प्रथम चरण में शुक्रवार को मुहम्मदाबाद गोहना और रानीपुर ब्लाक में मतदान होना था। इसमें जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य के कुल 1250 उम्मीदवार मैदान में हैं। क्षेत्र के 11 वार्डों से जिला पंचायत सदस्य के कुल 160 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस ब्लाक में वार्ड संख्या नदवासराय से 18 प्रत्याशी मैदान में  हैं। वार्ड संख्या 24 मड़हा पट्टी से 18, वार्ड संख्या 25 खैराबाद से 12 प्रत्याशी, वार्ड संख्या 26, सुरहुरपुर से 15 प्रत्याशी,  वार्ड संख्या 27 करहां से 21 प्रत्याशी, वार्ड संख्या 28 से 13 प्रत्याशी, वार्ड संख्या 29 से 18 प्रत्याशी, वार्ड संख्या 30 से 11 प्रत्याशी, वार्ड  संख्या 31 से 11 प्रत्याशी, वार्ड संख्या 32 खानपुर से 18 प्रत्याशी और वार्ड संख्या 33 रैकवारेडीह से 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। रानीपुर ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 111 पदों पर कुल 666 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें चार का निर्विरोध चुना जाना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार मुहम्मदाबाद गोहना में 91 पदों पर 420  प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें तीन का निर्विरोध चुना जाना तय हैं। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक में कुल 103 मतदान केन्द्र व 239 बूथ बनाए गए थे वहीं रानीपुर ब्लाक में 265 बूथ बनाए गए थे। बूथों पर प्रत्याशियों के समर्थक भी उत्साहित दिख रहे थे। प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच तू-तू-मैं-मैं और आरोप प्रत्यारोप का दौर चला।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed