फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   62 miscreants roaming around the pandals were caught, 11 bikes were sealed.

Mau News: पंडालों के आसपास घूम रहे 62 मनचलों को पकड़ा, 11 बाइक सील

Wed, 01 Oct 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
62 miscreants roaming around the pandals were caught, 11 bikes were sealed.
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस की एंटी रोमियाे टीम द्वारा पकड़े गए 22 लोग।
मऊ/वलीदपुर। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत एंटी रोमियो की टीम ने मंगलवार को जिले के दुर्गा प्रतिमा पंडालों और सार्वजनिक स्थानों पर के पास अनावश्यक चक्कर काट रहे 62 मनचलों को पकड़ा। शहर कोतवाल अनिल सिंह के नेतृत्व में एंटी रोमियो की 25 सदस्यीय टीम अलग अलग दुर्गा पंडालों के पास पहुंची। पूजा के दौरान अनावश्यक भीड़ को परेशान करने और तेज रफ्तार से बाइक लेकर गुजरने वाले 40 मनचलों को हिरासत में लिया। नाबालिगों को परिजनों को बुलाकर बंधपत्र भरवाया गया और चेतावनी देकर छोड़ दिया। जबकि बिना ड्राइविंग लाइसेंस के बाइक चलाने पर 11 बाइकों को सील कर दिया गया। उधर दूसरी ओर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली की एंटी रोमियो टीम ने कोतवाल केके वर्मा के नेतृत्व में पांच स्थानों से 22 मनचलों को हिरासत में लिया। कोतवाली लाकर पूछताछ की। दोबारा बेवजह घूमते पाए जाने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed