{"_id":"5cb767fbbdec223c99276d1e","slug":"61555523579-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"74 बिस्वा गेंहू की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
74 बिस्वा गेंहू की फसल जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन थाना क्षेत्र के हृदयपट्टी गांव में बुधवार की दोपहर ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से गेंहू के खेत में आग लग गई। जिससे दो किसानों की 74 बिस्वा में तैयार गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गांव निवासी बृजमोहन सिंह का गांव के सीवान में 60 बिस्वा खेत में गेंहू की फसल लगी हुई है। बुधवार को खेत में लगे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से फसल में आग लग गई। जिससे 30 बिस्वा में लगी फसल जलकर राख हो गई। वहीं एक अन्य आगलगी की घटना लुदवाई में हुई। जहां मंगलवार की देर रात अज्ञात कारण गांव के किसान सादिक, कादीर नादिर की 44 बिस्वा गेहूं की फसल जल गई।
हलधरपुर : क्षेत्र के अरदौना के पुरवों में बुधवार की भोर में एक बिगहा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। खेतों से निकले हाईटेंशन तारों से निकली चिंगारी से अरदौना निवासी इकबाल सिंह तथा त्रिलोकी सिंह के खेत में आग लग गई। इससे एक बिगहा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई।