फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अधिवक्ताओं ने कार्यबहिष्कार कर किया प्रदर्शन

अधिवक्ताओं ने कार्यबहिष्कार कर किया प्रदर्शन

Fri, 15 Feb 2019 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने कार्यबहिष्कार कर किया प्रदर्शन
मधुबन । तहसील अधिवक्ता संघ मधुबन के तत्वावधान में गुरुवार को अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया। उपजिलाधिकारी मधुबन पर तानाशाह रवैया का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा कि तहसील में व्याप्त अनियमितता तथा भ्रष्टाचार को उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह द्वारा प्रश्रय दिया जा रहा है। अधिवक्ताओ के साथ इनका व्यवहार सही नहीं है। कहा कि तहसील के नक्शे के विपरीत अपने मनमाना ढंग से चेंबर के सामने दो-दो दरवाजा लगा कर उपजिलाधिकारी प्राय: गेट बंद रखते हैं। जिससे अधिवक्ताओं को मिलने के लिए घंटों बाहर खड़ा रहना पड़ता है। इसके चलते समस्याओं का समाधन नहीं हो पाता है। मंत्री सुरेश कुमार ने कहा कि उपजिलाधिकारी के गैर जिम्मेदाराना रवैए से अधिवक्ताओं का मुकदमे से लेकर अन्य विधिक कार्य अधर में लटका हुआ है। जिससे अधिवक्ताओं एवं आम फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपजिलाधिकारी का विरोध प्रदर्शन तब तक चलेगा जब तक वह अपने व्यवहार में सकारात्मक सुधार एवं अधिवक्ताओं के सम्मान की परंपरा को कायम नहीं करते।इस बाबत उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह का कहना है कि आम जनमानस की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए गेट लगाया गया है। अधिवक्ताओं द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।इस अवसर पर पारस नाथ यादव, शंभूनाथ, राजेश, आमिर उस्मानी, संतोष पांडेय, रमेश मिश्रा, सतिराम यादव, संजय यादव, राणा प्रताप सिंह, विरेंद्र कुमार, प्रदीप, सतेंद्र आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed