{"_id":"5c65b273bdec222c57233b12","slug":"61550168691-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के हित में कार्य कर रही है भाजपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के हित में कार्य कर रही है भाजपा सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी द्वारा बड़राव ब्लाक के मादी सिपाह बाजार में गुरुवार को किसान कुंभ का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा पदाधिकारियों ने किसानों को सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
किसान कुंभ का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अवधेश राय ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हितों के लिए निरंतर प्रयासरत है। पहली बार किसी सरकार ने किसानों के हितों के लिए किसान सम्मान निधि योजना संचालित कर रही है। इस दौरान मुख्य अतिथि ने मौजूद किसानों को स्वास्थ्य हेल्थ कार्ड, प्रधानमंत्री कृषि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय गोकुल मिशन, कृषि ऋण, कृषि बाजार ढांचा कोर्स तथा नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन सहित सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। समापन पर मुख्य अतिथि ने किसानों को 23 फरवरी को गोरखपुर में एम्स तथा फर्टिलाइजर और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में पहुंचने की अपील की। बताया कि इस अधिवेशन का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे, जबकि समापन सत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर रविंद्र राय, भानू राय गिल्लू राय, रामप्रताप राय, बीरबल यादव, सूरज नाथ मौर्या ,आरिफ, सुजीत, अजय, खरवार राम, दीपक, दीपक राजभर सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।