{"_id":"5c30ea49bdec2256a6313291","slug":"61546709577-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय की मांग को लेकर मदरसा शिक्षकों ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय की मांग को लेकर मदरसा शिक्षकों ने किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। अखिल भारतीय मदरसा आधुनिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में मदरसा शिक्षकों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही प्रधानमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष फिरोज अहमद ने कहा कि मदरसा आधुनिकीकरण योजना में कार्यरत उत्तर प्रदेश के 25500 मदरसा आधुनिक शिक्षकों को केंद्र सरकार द्वारा पिछले 33 महीने से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। जिसके कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गई है।
जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार ने कहा कि सबका साथ सबका विकास तथा एक हाथ में कुरान तथा एक हाथ में कंप्यूटर का नारा देने वाली सरकार के शासनकाल में आधुनिक शिक्षकों की यह दशा हो गई है कि अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए शिक्षक रिक्शा चलाने तथा मजदूरी करने पर विवश है।
कहा कि बोर्ड की मीटिंग में बकाया मानदेय भुगतान के लिए बजट स्वीकृत किए गए थे लेकिन आज तक वह रकम जारी नहीं की गई। लखनऊ तथा दिल्ली में धरना प्रदर्शन के बावजूद सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। उन्होंने आठ जनवरी से लखनऊ के इको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के साथ मदरसा आधुनिक शिक्षक सरकार के लिए भिक्षाटन कर जमा धनराशि को प्रधानमंत्री को भेजेंगे। यदि किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो प्रदेश के शिक्षक कोई कठोर कदम उठाने पर विवश होंगे। धरने को मोहम्मद आदिल, शमीम अनवर अंसारी, सागर चौहान आदि ने संबोधित किया।