फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   गलन बढ़ने से कपकपाए लोग, ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं जले अलाव

गलन बढ़ने से कपकपाए लोग, ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं जले अलाव

Sun, 30 Dec 2018 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
गलन बढ़ने से कपकपाए लोग, ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं जले अलाव
गजिले का न्यूनतम तापमान सात डिग्री पहुंच गया है। इससे रात में गलन होने से ठंड बढ़ गई है। शनिवार को दिन में धूप निकलने से ठंड से राहत मिली। पर शाम होते ही फिर गलन बढ़ गई। उधर ठंड बढ़ने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों के सार्वजनिक क्षेत्रों में अलाव नहीं जलाया जा रहा है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव होने और उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के चलते गलन जारी है। दिन में धूप निकलने से गलन से राहत रहती है लेकिन शाम होते ही गलन बढ़ जाती है। तीन दिन से रात का तापमान काफी कम हो गया है। रात में सफर करने में समस्या हो रही है। मवेशियों के लिए भी समस्या हो गई है। शनिवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री हो गया। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड से बचाने के लिए प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था अभी तक नहीं की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड शुरू होने के बाद भी अलाव नहीं जलवाए गए, जिससे शाम के समय लोगों को समस्या हो रही है। इंदारा संवाददाता के अनुसार गलन बढ़ने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक जगहों पर अलाव नहीं जलाया जा रहा है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इंदारा कस्बे के रेलवे स्टेशन, इंदारा बाजार, पुलिस चौकी, अदरी नगर पंचायत के अन्य स्थानों पर अलाव नहीं जलाया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों में रोष है। कोपागंज संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक जगहों पर अलाव नहीं जलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed