फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   रिश्तों को जीना जानते थे चंद्रेशखर

रिश्तों को जीना जानते थे चंद्रेशखर

Mon, 09 Jul 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
रिश्तों को जीना जानते थे चंद्रेशखर
रतनपुरा। बाजार स्थित नेहरू इंटर कालेज के सभागार में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 11 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री रिश्तों को जीना जानते थे। उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष और सपा नेता अल्ताफ अंसारी ने कहा कि चंद्रशेखर सिंह सिद्घांतवादी नेता थे, उन्होंने कभी भी अपने उसूल से समझौता नहीं किया। समस्या चाहे किसी भी तरह की रही हो उसको सुलझाने के दौरान चंद्रशेखर मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते थे। कहा कि रिश्तों को जीने में उनका कोई जवाब नहीं था, यही कारण रहा कि उन्होंने जिसका हाथ थामा, कभी छोड़ा नहीं।
विज्ञापन

चंद्रशेखर के व्यक्तित्व में ग्रामीण साहस के साथ सुंदरता और आत्मविश्वास कूटकूटकर भरा था। कार्यक्रम को लोहिया वाहिनी के युवा नेता करण प्रताप सिंह उर्फ कुनू सहित अन्य ने संबोधित किया। इस मौके पर नागेंद्र सिंह, सुजीत कुमार, अमित चंद्र राजभर, नंदकिशोर, दीपक सिंह, अभय, अजीत कुमार, धर्मेंद्र गिरी, संतोष कुमार, नरेंद्र कुमार ,पप्पू, इसराइल अहमद, राजकुमार, राजेश कुमार, रिषिकेश सिंह, प्रमोद कुमार खरवार सहित अन्य संभ्रात नागरिक उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed