{"_id":"5b05ad9a4f1c1b51778b4f29","slug":"61527098778-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया कटान स्थल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया कटान स्थल का निरीक्षण
Updated Wed, 23 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरीघाट विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम सभा सूरजपुर स्थित राम जानकी मन्दिर के पास पिछले साल अक्टूबर माह में हो रही भीषण कटान स्थल का निरीक्षण बुधवार को जिलाधिकारी प्रकाशबिन्दु ने किया। डीएम ने सिचाई विभाग के अधिशासी अभियन्ता वीरेंद्र पासवान व सहायक अभियन्ता ए के सिंह से कटान रोकने के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
अधिशासी अभियन्ता वीरेंद्र पासवान ने बताया कि कटान रोकने के लिए 2420.60 लाख की परियोजना बनाकर शासन को भेजी गई है। यह अभी तकनीकी सलाहकार समिति से स्वीकृत हुई है। अभी वह बाढ़ नियंत्रण परियोजना के स्थायी संचालन समिति से अनुमोदित होनी बाकी है। वहाँ से स्वीकृत होने में पर धन आवंटन होने में अभी महीनों लग सकते हैं। मुख्यमन्त्री योगी आदित्य नाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा बैठक में एक करोड़ 24 लाख रूपये की मांग की गई थी। अधिसाशी अभियन्ता वीरेंद्र पासवान ने कहा कि अगर यह धन सासन द्वारा जल्द मिल जाता है तो मानसून के पूर्व इन कार्यो को कराया जा सकता है। जिलाधिकारी प्रकाशबिन्दु ने कहा कि जबतक शासन से धन नहीं मिल रहा है तबतक मनरेगा के तहत कटान रोकने का कम शुरू कराया जाय।
इस दौरान एसडीएम मधुबन निरंकार सिंह डीपीआरओ शेषदेव पाण्डेय बीडीओ दोहरीघाट मनोज कुमार वर्मा, जिला पंचायत सदस्य इंद्रकैलाश यादव युवा वाहिनी ब्लाक अध्यक्ष दोहरीघाट पंकज तिवारी, अजय राय, वृजेश राय ग्राम प्रधान सावित्री राय, श्रीभागवत राय, सुरेश कनौजिया ग्राम प्रधान शिवानन्द पाण्डेय, राकेश कुमार राय सहित काफी लोग उपस्थित रहे ।