{"_id":"5b006b544f1c1b195e8b5906","slug":"61526754132-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप ने ऑटो में मारा टक्कर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप ने ऑटो में मारा टक्कर, दो घायल
Updated Sun, 20 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के घोसी- सुल्तानपुर मार्ग पर शनिवार की दोपहर एक पिकअप वाहन ने ऑटो में धक्का मार दी। जिससे ऑटो चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घोसी कोतवाली क्षेत्र के कटाईचवंर निवासी ऑटो चालक अबरार अंसारी पुत्र स्व. मोहम्मद हातिम शनिवार को सवारियां बैठाकर सुल्तानपुर जा रहा था। जहां वो गोधना मोड़ के पास ऑटो खड़ाकर दूसरी सवारियों का इंतजार कर रहा था। तभी सामने से आ रहे अनियंत्रित पिकअप चालक ने ऑटो में टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो में बैठे अबरार अंसारी और सवारी तेतरी देवी पत्नी पल्लूदास घायल हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को घोसी सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया।