{"_id":"5ad636a74f1c1b360b8b50ca","slug":"61523988135-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकांश एटीएम बंद, खुले एटीएम पर लगी थी लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकांश एटीएम बंद, खुले एटीएम पर लगी थी लंबी लाइन
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिले में एक बार फिर से एटीएम में कैश की किल्लत देखने को मिली। कैश के अभाव में कई एटीएम बंद पड़े थे, लेकिन जो एटीएम खुले थे, वहां लोगों की लंबी लाइनें दिखी। सारा दिन लोग पैसे के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम के चक्कर लगाते रहे।
बताते चले मऊ जिले में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विभिन्न बैंकों के 150 एटीएम स्थापित किए गए है। इसमें करीब 50 एटीएम जिला मुख्यालय पर शहर क्षेत्र में है। नोटबंदी के बाद से एटीएम पर लाइन लगने का जो सिलसिला शुरू हुआ तो बीच में कुछ दिनों के लिए थमा, लेकिन एक बार फिर से लाइनों की मार देखने को मिल रही। बैंक कर्मचारियों की मानें तो सहगल के चलते ऐसा हो रहा है। हालांकि संपर्क करने पर एलडीएम गिरीश चंद्रा ने बताया कि एटीएम में कैश डालने की जिम्मेदारी अलग-अलग बैंकों के द्वारा नियुक्त किए गई एजेंसियां करती है। ऐसे में यह बताना मुश्किल है कि एटीएम में कैश की किल्लत क्यों है। वैसे बैंकों में ऐसी कोई समस्या तो नहीं है। बताते चले वैवाहिक उत्सव के चलते बीते दिनों भी ऐसी समस्या उत्पन्न हुई थी। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा कि लगन के शुरू होने पर एटीएम पर यह समस्या उत्पन्न हुई।