फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बैठक में अमर्यादित टिप्पणी को लेकर जताया आक्रोश

बैठक में अमर्यादित टिप्पणी को लेकर जताया आक्रोश

Tue, 06 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
बैठक में अमर्यादित टिप्पणी को लेकर जताया आक्रोश
मुहम्मदाबाद गोहना। ब्लाक के बहुजन समाज पार्टी कैंप कार्यालय पर मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की आकस्मिक बैठक डा. धर्म सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा द्वारा बसपा मुखिया पर अभद्र टिप्पणी को लेकर कार्यकर्ताओं ने कड़ी नाराजगी जताया साथ ही मंत्री के बयान की निंदा की। बैठक को संबोधित करते हुए बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला प्रभारी हरिनाथ प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में हो रहे लोकसभा के उपचुनाव में पार्टी की मुखिया मायावती द्वारा सपा प्रत्याशियों को समर्थन देने के कारण भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश और केंद्र के नेता काफी घबराहट और बौखलाहट में है। भाजपा के नेता और मंत्री दलितों और पिछड़ी जातियों के नेताओं के विरुद्ध अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं। हार की डर से घबराए भाजपा के एक मंत्री द्वारा बहन मायावती और मुलायम सिंह के खिलाफ गलत और अशोभनीय टिप्पणी की गई है। इस तरह की अशोभनीय टिप्पणी को कार्यकर्ताओं ने अमर्यादित बताते हुए बयान की निंदा किया । बैठक का संचालन पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेंद्रनाथ राजभर ने किया। बैठक में रामकेश, प्रदीप कुमार, रमेश राजभर, सदस्य जिला पंचायत राम दुलारे राम, अशोक भाटी, अमीन कुरेशी, सुनील दत्त सहित दूसरे कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed