{"_id":"5a905bf54f1c1b9b248b6b5a","slug":"61519410165-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती समारोह में संत गाडगे की मूर्ति का मंत्री ने किया अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती समारोह में संत गाडगे की मूर्ति का मंत्री ने किया अनावरण
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरीघाट। मुक्तिधाम गौरीशंकर घाट पर स्थित धर्मशाला के प्रांगण में शुक्रवार को संत गाडगे जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि सूबे के वन और पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान और जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला जायसवाल उपस्थित रही। दोनों जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रुप से कार्यक्रम स्थल पर संत गाडगे की मूर्ति का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने मुक्तिधाम गौरीशंकर घाट से खाकी बाबा की कुटी तक कटान रोकने के लिए बीस करोड़ रूपये का बजट स्वीकृत हो जाने की घोषणा की।
इस मौके पर दारा सिंह चौहान ने कहा कि संत गाडगे के बताए गए सिद्धांतों और अमृत वचनों को जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है। बोले बाबा संत गाडगे एक महापुरुष थे। आह्वान किया कि संत गाडगे जी के संदेश को पूरे समाज में फैलाएं, तभी जयंती समारोह के आयोजन का उद्देश्य पूरा होगा। कहा कि मुक्तिधाम गौरीशंकर घाट से खाकी बाबा की कुटी तक कटान रोकने के लिए बीस करोड़ रूपये का बजट पास करा दिया गया है।जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।जयंती समारोह में पहुंचे संत गाडगे के अनुयायियों ने उनके जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। आयोजन समिति के अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित गुलाब चंद ने बाबा गाडगे के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही खनन के नाम पर गरीबों को प्रताड़ित और अवैध वसूली रोकने की मांग किया।कहा कि खनन के लिए भी एक ऐसा लचीला नियम बनाया जाना चाहिए ताकि गरीबों के भी मकान बन सके। कार्यक्रम के संयोजक आनंद चौधरी ने सभी अतिथियों के प्रति संत गाडगे के विचारों को आत्मसात करने की अपील की।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला जायसवाल,पूर्व चेयरमैन गुलाब चंद गुप्त,चेयरमैन वेदाना सोनकर, मंत्री प्रतिनिधि शिवप्रकाश उपाध्याय, संतोष राय, आशीष चौधरी,श्रवण,शिवाजी कन्नौजिया, रमायन मौर्या, रजनीकांत मौर्या, अरविंद यादव,पंकज मद्धेशिया, विकास वर्मा,भाष्कर निषाद, छोटेलाल, मोतीचंद, जगदीश, बलवंत चौधरी, राजेश आदि मौजूद रहे।