फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बालू लदा ट्रक बिजली के खंभे से टकराया

बालू लदा ट्रक बिजली के खंभे से टकराया

Thu, 25 Jan 2018 12:12 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
बालू लदा ट्रक बिजली के खंभे से टकराया
घोसी। नगर में मौजूद के विजय सिनेमा के पास बुधवार की भोर में अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे के विद्युत पोल स्ट्रीट लाइट पोल को तोड़ते हुए पंजाब नेशनल बैंक के गेट से टकरा कर रुकी । इस दौरान बैंक के एटीएम और सामने लगाया गया गेट और बोर्ड क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में ट्रक चालक को भी चोटें आई। बैंक मैनेजर विनीत कुमार सिंह ने इस संबंध में ट्रक चालक के विरूद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक झारखंड से मोरंग बालू लादकर खलीलाबाद जा रहा था। भोर में ट्रक तीन बजे भोर में घोसी नगर के पंजाब नेशनल बैंक के पास पंहुचा तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे के विद्युत पोल और स्ट्रीट लाइट को तोड़ते हुए पंजाब नेशनल बैंक के चबूतरे को तोड़ते हुए गेट से टकरा गया। इसके चलते बैंक के एटीएम के साथ बैंक का गेट का कुछ भाग क्षतिग्रस्त हो गया। तेज आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद घायल ट्रक चालक रामअशीष को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। चालक बस्ती जिले के खलीलाबाद थाने के वित्ता मुंडेरवा गासंव निवासी है। चालक को दुर्घटना में राम आशीष को गंभीर चोट आई है। कोतवाली पुलिस ने क्रेन से ट्रक को हटवाकर कोतवाली में लाकर खड़ा किया। घायल ड्राइवर ने बताया कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक के द्वारा साइड मारने से ट्रक अनियंत्रित हो कर पोल से टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed