{"_id":"596cfa664f1c1b60248b467b","slug":"61500314214-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा दोहरीघाट कस्बे में सात दिनों से ठप है विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा दोहरीघाट कस्बे में सात दिनों से ठप है विद्युत आपूर्ति
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरीघाट। कस्बे के सम्मिलित मुहल्ला वार्ड रेलवे स्टेशन रोड का ट्रांसफार्मर एक हफ्ते से फुंका पड़ा है। इससे लोगों को जहां अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा है। वहीं गर्मी व उमस से एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है। शिकायत के बाद भी फुंके ट्रांसफार्मर को बदला नहीं जा सका है।
कस्बे में लगे ट्रांसफार्मर फुंकने के सात दिन बाद भी न बदले जाने से लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। एक हफ्ते से लगातार बिजली गुल रहने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। शिकायत के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। आधा नगर बिजली न रहने से अंधेरे में डूबा हुआ है। पूरी रात भीषण गर्मी व उमस में नगरवासी बिलबिला रहे हैं। ट्रांसफार्मर न होने की बात कहकर अधिकारी पल्ला झाड़ ले रहे हैं। वहीं कस्बेवासी चंदा इकट्ठा कर ट्रांसफार्मर रखने के लिए फाउंडेशन का निर्माण करा रहे हैं। 100 केबीए. की जगह 250 केबीए के ट्रांसफार्मर की मांग कर रहे हैं जिससे बार-बार ट्रांसफार्मर जलने की समस्या समेत लो वोल्टेज से निजात मिल सके। इस संबंध में सतीश प्रजापति, अनिल सोनकर, कमलेश पाल, ओमप्रकाश राय, राजेश, मुन्ना यादव, भजुरामा, छेदी समेत नया ट्रांसफार्मर अविलंब नहीं लगाया गया तो हम लोग सड़क पर उतरने को बाध्य हो जाएंगे। इस बाबत इस बावत पर बिजली विभाग के अवर अभियंता का कहना है कि ट्रांसफार्मर के लिए स्टीमेट बनाकर भेजा गया है।