फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पवनी माइनर की कब होगी सिल्ट सफाई

पवनी माइनर की कब होगी सिल्ट सफाई

Sun, 02 Jul 2017 11:39 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
पवनी माइनर की कब होगी सिल्ट सफाई
मझवारा। किसानों को उनके खेत तक पानी पहुंचाने के लिए प्रति वर्ष माइनरों की साफ सफाई के लिए लाखों रुपये खर्च तो किया जा रहा है, लेकिन किसानों को इसका लाभ मिलता नजर नहीं आ रहा है। रोपाई के पीक आवर में घोसी ब्लाक क्षेत्र के पवनी माइनर में जमी सिल्ट की सफाई नहीं कराई जा सकी है। हालत यह है कि माइनर में पानी न आने से लगभग पांच हजार एकड़ उपजाऊ जमीन पर रोपाई कार्य ठप है। परेशान किसानों ने आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया इसके बावजूद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

पवनी माइनर से क्षेत्र के खैरा मुहम्मदपुर, पवनी, रामपुर, सिउटापुर, मड़ई सहित दर्जनों गांवों की लगभग पांच हजार एकड़ उपजाऊं जमीन की सिंचाई की जाती है। रोपाई का समय चल रहा है, लेकिन माइनर के रेगुलेटर से लेकर कई किमी तक सिल्ट पटी पड़ी है। वर्षो पूर्व माइनर जहां लगभग पांच फीट से अधिक गहरी थी,अब सिल्ट पटते-पटते एक फीट तक हो गई है। ऐसे में लंबे समय से माइनर में पानी ही नहीं आ रहा है। इससे खेती किसानी भगवान भरोसे हो रही है। किसानों की मानें तो सिल्ट सफाई के नाम पर प्रतिवर्ष लाखों रुपया खर्च तो किया जा रहा है, लेकिन माइनर की सफाई के नाम पर जेसीबी से खुदाई कर इतिश्री कर ली जा रही है। माइनर में पानी छोड़े जानेेे की संभावना पर निजी संसाधनों से किसानों ने किसी तरह नर्सरी तैयार तो कर ली है, लेकिन सिंचाई विभाग के गैर जिम्मेदाराना रवैए से उनके उम्मीदों पर ग्रहण लग गया है। शिकायत का निस्तारण न होने से परेशान किसान आंदोलन करने की रणनीति तय करने में जुट गए हैं। इस बाबत सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार का कहना है कि शीघ्र ही माइनर में जमी सिल्ट की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed