{"_id":"5f244e368ebc3e639c3c2aa5","slug":"60-lakh-property-seized-of-gangster-close-to-mukhtar-action-taken-against-the-wanted-criminals","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्तार के करीबी गैंगेस्टर की 60 लाख की संपत्ति जब्त, वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्तार के करीबी गैंगेस्टर की 60 लाख की संपत्ति जब्त, वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत हुई कार्रवाई
Fri, 31 Jul 2020 10:31 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
संपत्ति को जब्त करने के दौरान बोर्ड लगाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन की ओर से वांछित एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोपागंज थाने की पुलिस ने गैंगेस्टर और सहरोज प्रधान के घर हमला कर मारपीट करने के आरोपी के खिलाफ शुक्रवार को धारा 14 की कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी की मोटर साइकिल और ग्राम काछीकला स्थित लगभग 60 लाख की संपत्ति जब्त कर ली। गैंगेस्टर मुख्तार अंसारी का करीबी है।
विज्ञापन
आरोप है कि छह मई की रात हेदायतुल्लाह निवासी फुलेलपुरा थाना कोपागंज ने साथियों के साथ मिलकर ग्राम प्रधान के चुनाव की रंजिश में सहरोज के प्रधान प्रतिनिधि योगेश राय और उनके भाइयों की पिटाई की थी। आरोपी के साथी मनीष राय ने फायरिंग की थी। इसके बाद से वह घर से फरार हो गया।
विज्ञापन
इस संबंध में हेदायत्तुल्लाह के विरुद्ध थाना कोपागंज की पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करते खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस ने 19 जून को काछीकला ईदगाह के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार की दोपहर पुलिस ने धारा 14 की कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल और कोपागंज के काछीकला स्थित लगभग 60 लाख की जमीन जब्त कर ली।
विज्ञापन