फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   551 meter tricolor trip taken at headquarters

Republic Day: मुख्यालय पर निकाली गई 551 मीटर की तिरंगा यात्रा

Wed, 27 Jan 2021 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
551 meter tricolor trip taken at headquarters
नगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल स्कूली ? - फोटो : MAU
मऊ। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान जिला मुख्यालय पर 551 मीटर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर 11 बजे से सोनीधापा मैदान से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा को मुख्य अतिथि सुनील दुबे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज से शुरु होकर बाल निकेतन, सिंधी कॉलोनी, सदर चौक, संस्कृत पाठशाला, संघ कार्यालय होते हुए मिर्जाहादीपूरा चौक (लाल चौक) पर पहुंचकर संपन्न हुई। उधर, कोपागंज संवाददाता के अनुसार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले गणतंत्र दिवस पर जिला मिडिया संयोजक अद्भुत स्वरूप त्रिपाठी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाला गया। यह तिरंगा यात्रा कस्बा के ओडियना बाजार से प्रारंभ होकर चौक, भरत मिलाप, थाना, कसारा मोड़ ,भातकोल मोड़ होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में समाप्त हुई। इस अवसर पर सुधांशु सिंह, सत्यम त्रिपाठी, अवधेश राय, अमन राय,अंकुर राय ,मनोज जायसवाल आदि मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा निकाले जाने के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतेजाम किए जाने की व्यवस्था की गई थी। कोपागंज में भी सुरक्षा के इंतेजाम किए गए थे। यात्रा में शामिल लोग उत्साहित होकर नारा लगाते चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed