{"_id":"61bf7a2cc26fcd0385262218","slug":"55-thousand-835-got-benefit-under-pradhan-mantri-matru-vandana-yojana-mau-news-vns6288504141","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 55 हजार 835 को मिला लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 55 हजार 835 को मिला लाभ
विज्ञापन
मऊ। प्रधानमंत्री मातृ-वंदना योजना के तहत पहली बार गर्भवती होने पर तीन किश्तों में शासन की तरफ से पांच हजार रुपये दिए जा रहे हैं। अबतक जिले में 55 हजार 835 गर्भवती/धात्री को इस योजना का लाभ मिला है। पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं की समुचित देखभाल व बेहतर स्वास्थ्य के लिए वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री मातृ-वंदना योजना की शुरुआत की गई थी। योजना के तहत पहली बार गर्भवती होने वाली महिला के खाते में तीन किस्तों में पांच हजार रुपये की धनराशि दी जा रही है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम नारायन दूबे ने बताया कि योजना का शत-प्रतिशत लाभ पात्र गर्भवती को दिलाने के लिए सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया जाता रहता है। ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी इस योजना से वंचित न रहे। योजना के नोडल अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि केंद्र सरकार ने जनवरी 2017 में इस योजना का शुभारंभ किया था।
विभाग का पूरा प्रयास है कि इस योजना का लाभ शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे। जिला कार्यक्रम समंवयक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत पंजीकरण कराने के साथ गर्भवती को पहली किश्त के रूप में एक हजार रुपये दिए जाते हैं। प्रसव पूर्व कम से कम एक जांच होने पर गर्भावस्था के छह माह बाद दूसरी किश्त के रूप में दो हजार रुपये तता बच्चे के प्रथम चक्र का टीकाकरण पूर्ण होने पर तीसरी किश्त दो हजार रुपये दिए जाते हैं।