फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   5.24 lakh voters will elect 196 councilors and members

Mau News: 5.24 लाख मतदाता चुनेंगे 196 सभासद और सदस्य

Mon, 03 Apr 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
5.24 lakh voters will elect 196 councilors and members
नगर निकायों के चुनाव में इस बार जनपद के पांच लाख 24 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इस चुनाव में नगरपालिका के दो लाख 95 हजार 437 मतदाता पालिकाध्यक्ष और 45 सभासदों का चुनाव करेंगे। जबकि दस नगर पंचायतों के दो लाख 28 हजार 464 मतदाता अध्यक्षों सहित 151 सदस्यों का चुनाव करेंगे। इस बार की मतदाता सूची के परिवर्धन में 9101 नये मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जनपद में एक नगर पालिका और दस नगर पंचायतों में चुनाव होना है। नगर पालिका में पहले 42 वार्ड थे मगर अब सीमा विस्तार के बाद 45 वार्ड बन गए हैं। नगरपालिका में इस बार 4359 नये मतदाता बनाए गए हैं। इन्हें मिलाकर दो लाख 95 हजार 437 मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। इसके अलावा 17 वार्डों वाली कोपागंज नगर पचायत में उसके अधिक 39206 मतदाता हैं।यहां पर 1003 नये मतदाता बने हैं जबकि18 वार्डों वाली मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत में 35543 मतदाता हैं।यहां पर 199 नये मतदाता बने हैं। 18 वार्डों वाली घोसी नगर पंचायत में 34744 मतदाता हैं।यहां पर316 नये मतदाता बनाए गए हैं जबकि 16 वार्डों वाली वलीदपुर नगर पंचायत में 22522 मतदाता हैं। यहां पर 132 नये मतदाता बने हैं 15 वार्डों की मधुबन नगर पंचायत में 20137 मतदाता हैं।यहां पर 279 नये मतदाता बने हैं। सीमा विस्तार के बाद अमिला नगर पंचायत में 15 वार्ड बने हैं। अमिला नगर पंचायत में 17849 मतदाता हैं। यहां पर 214 नये मतदाता बनाए गए हैं। उधर 15 वार्डों वाली चिरैयाकोट नगर पंचायत में18425 मतदाता अपने मतदाधिकार का प्रयोग करेंगे। इस नगर पंचायत में 252 नये मतदाता बनाए गए हैं। 15 वार्डों की कुर्थीजाफर नगर पंचायत में पहली बार चुनाव होने जा रहा है। यहां पर 18938 मतदाता हैं। यहां पर 1846 नये मतदाता बनाए गए हैं। 11 वार्डों वाली अदरी नगर पंचायत में 11711 मतदाता हैं। यहां पर 322 नये मतदाता बने हैं। जनपद में सबसे कम दोहरीघाट नगर पंचायत में 9389 मतदाता हैं।यहां पर 11 वार्डों में चुनाव होंगे। इन नगर पंचायत में नये मतदाताओं की संख्या 180 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed