फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   हादसे के बाद विभाग ने नहीं लिया सबक

हादसे के बाद विभाग ने नहीं लिया सबक

Sun, 20 Jan 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद विभाग ने नहीं लिया सबक
जिले में हादसों के बाद भी परिवहन विभाग सबक नहीं ले रहा। यातायात नियमों और तय मानकों को ताक पर रखकर सड़कों पर स्कूली वाहन फर्राटा भर रहे हैं। कहने को तो आरटीओ से स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने के लिए केवल 265 स्कूली वाहनों को परमिट दिया गया है। लेकिन बसों के अलावा अन्य वाहनों से बच्चे ढोए न जा रहे हैं। पांच लोगों की क्षमता वाले टेंपो में बच्चों को ठूसकर बैठाया जाता है। सब कुछ जानते हुए अधिकारी मौन हैं।
विज्ञापन

जिले में निजी इंग्लिश स्कूलों की संख्या 535 है। इसमें से 23 विद्यालय सीबीएसई से संचालित हैं। आरटीओ में 265 स्कूली वाहनों का पंजीकरण किया गया है। ये वाहन मानक को पूरा करने के बाद पंजीकृत किए गए हैं। लेकिन इसके इतर कई ऐसे विद्यालय हैं जिनके पास स्कूली बस नहीं हैं। ऐसे में अभिभावक अपने बच्चों को निजी सवारी वाहनों से स्कूल भेजते हैं। ये वाहन मानक को पूरा नहीं करते। पुलिस तथा संभागीय परिवहन विभाग की तरफ से कार्रवाई में सिर्फ खानापूर्ति ही होती है। रतनपुरा : बाजार सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के बाजारों के प्रमुख मार्गो पर नियम कानून को ताक पर रखकर ओवरलोड स्कूली वाहन संचालित हो रहे हैं। वाहन चालक टेंपो में15 से 20 बच्चों को बैठाकर बेखौफ चला रहे हैं। कई बार हादसा होने के बाद भी विभाग लापरवाह बना है।
विज्ञापन

27 सितंबर 2018 को स्कूली वाहन आटो चालक को अनियंत्रित बस ने धक्का दे दिया था इस दुर्घटना में पांच बच्चे घायल हो गए थे। घटना के बाद संभागीय परिवहन निगम तथा पुलिस प्रशासन की नींद टूटी। कई दिनों तक अभियान चला, लेकिन तय मानकों को ताक पर रखकर स्कूली वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। संभागीय परिवहन अधिकारी की मानें तो हर माह लगभग 80-85 स्कूली वाहनों का चालान किया जाता है। स्कूल प्रशासन का दावा है कि मानक के अनुरुप ही स्कूल बसों को चलवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
265 स्कूली वाहनों का पंजीकरण किया गया है। मानक के विपरीत चलने वाले 80 से 85 स्कूली वाहनों पर कार्रवाई की जाती है।
अवधेश कुमार, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed