{"_id":"5c1e6df4bdec2256bf2a482d","slug":"51545498100-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार टूटने से 20 गांवों में सात घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार टूटने से 20 गांवों में सात घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरीडीह। परदहा ब्लॉक के बढुआगोदाम कोटवा विद्युत उपकेंद्र से निकला हाईटेंशन तार शनिवार को सुबह मजखनी गांव के पास टूट गया। जिससे सुबह से देर शाम तक आपूर्ति ठप रही। तार टूटने की जानकारी पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने मेंटनेंस करने के बाद तार जोड़कर आपूर्ति चालू कर दी।
परदहा ब्लाक के मजखनी गांव के पास बढुआगोदाम कोटवा उपकेंद्र से गुजरा हाईटेंशन तार सुबह 7 बजे टूट गया। तार के अचानक टूटकर गिरने से आस पास के घास-फूस में आग लग गई। वहीं क्षेत्र के कुसमौर महलीपुर, गजेंद्रपुर, पिपरीडीह, भार, मजखनी, खरगजेपुर, रैकवारेडीह, ओन्हाईच सहित 40 गांवों में आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने तार टूटकर गिरने की सूचना उपकेंद्र के कर्मचारियों को दी। सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने मेंटेनेंस कार्य कर देर शाम करीब चार बजे टूटे तार को जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। इस बाबत एसडीओ जितेंद्र कुमार का कहना है कि तार टूट गया था। जिससे आपूर्ति ठप हो गई थी, मेंटेनेंस कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।