फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   रविवार की जगह बुधवार को होगी सप्ताहकि बंदी

रविवार की जगह बुधवार को होगी सप्ताहकि बंदी

Fri, 14 Dec 2018 12:03 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
रविवार की जगह बुधवार को होगी सप्ताहकि बंदी
रवि नगर पंचायत में प्रशासन द्वारा साप्ताहिक बंदी रविवार की जगह पहले की भांति बुधवार करने की मांग को लेकर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अभय तिवारी सहित व्यापारियों का दल गुरुवार को जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु से मिला।
विज्ञापन

बताते चले कि घोसी बाजार में साप्ताहिक बंदी काफी समय से बुधवार को ही होती रही है। मऊ जिलाअधिकारी के नए आदेश से घोसी में बंदी का दिन रविवार को निश्चित किया गया था। जिसको लेकर व्यापारियों में असंतोष था। व्यापारियों की समस्या को लेकर घोसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अभय तिवारी के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर से मिलकर पुन: बुधवार को बंदी की मांग किया। जिसपर उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष उमाशंकर ओमर के नेतृत्व में आज जिलाधिकारी मऊ से मिलकर घोसी में साप्ताहिक बंदी बुधवार को करने की मांग कर समस्या बताया। बताया कि सभी व्यापारी वर्षो से बुधवार को अपनी दुकानों प्रतिष्ठानों को बंद करते हैं। अन्य बड़े बाजारों में बुधवार को बंदी ना रहने से छोटे व्यापारी दुकानदार वह जाकर माल खरीद कर दुकान में रख लेते थे।इस लिए यथास्थिति को बरकरार रखा जाए , बंदी का दिन ना बदला जाए।घोसी व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष अभय तिवारी ने बताया कि व्यापारियों के मांग पर जिलाधिकारी मऊ ने तुरंत ही घोसी में बुधवार को ही बंदी का आदेश दे दिया तथा संबंधित न अधिकारियों को निर्देश भी भिजवा दिए। वहीं घोसी के अध्यक्ष अभय तिवारी ने घोसी के सभी व्यापारियों से कहा है कि घोसी में बुधवार को ही साप्ताहिक बंदी रहेगी। प्रतिनिधिमंडल में उमाशंकर ओमर के साथ आनंद ओमर, शमीम सर्राफ, अभय तिवारी, मुस्ताक अहमद, राजकिशन उमर,राजकुमार,अमित, जयप्रकाश उमर वैश्य आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed