फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बदहाल नेटवर्क और इंटरनेट सेवा से परेशान है उपभोक्ता

बदहाल नेटवर्क और इंटरनेट सेवा से परेशान है उपभोक्ता

Thu, 13 Dec 2018 11:39 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
बदहाल नेटवर्क और इंटरनेट सेवा से परेशान है उपभोक्ता
जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीणांचल के क्षेत्रों में बीएसएनएल का नेटवर्क इन दिनों काफी बदहाल है, नेटवर्क की दिक्कत वहां ज्यादा उत्पन्न होती है, जहां बिजली जाने के बाद बीटीएस को जनरेटर चलाकर सप्लाई नहीं दी जाती। पड़ताल में पाया गया कि बिजली जाने पर नगर क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा, इमिलिया मुहल्ला और विकास भवन में लगाया गया जनरेटर नहीं चलता। इस संबंध में शिकायत करने पर जिला टेलीकाम प्रबंधक ओएन पांडेय ने बताया कि इस समय फंड की कुछ दिक्कत चल रही है। इसके चलते यह समस्या उत्पन्न हुई है। फंड के लिए लिखा-पढ़ी की जा रही है, जल्द की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

मऊ जिले में बीते वर्ष मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या करीब एक लाख अस्सी हजार थी। लेकिन खराब नेटवर्क के चलते वर्तमान समय में लगभग एक लाख 60 हजार उपभोक्ता है। मोबाइल को निर्वाध नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूरे जिले में 193 बीटीएस लगाए गए है। इसमें अकेले 25 बीटीएस नगर क्षेत्र में लगाए गए है। लेकिन होता है कि बिजली जाने के बाद तब तक नेटवर्क दुरुस्त रहता है, जब तक टावरों पर बैकप के लिए लगाई गई बैट्रियां काम करती है। बैट्रियों के डिस्चार्ज होने पर बीटीएस काम करना बंद कर देता है। क्योंकि जनरेटर नहीं चलता है। गाजीपुर तिराहा निवासी पीयूष सिंह के मकान में बीएसएनएल का टावर लगाया गया है, उन्होंने बताया कि बिजली जाने के बाद कभी भी जनरेटर नहीं चलाया जाता। बोले यही हाल इमिलिया मुहल्ला और विकास भवन परिसर में लगे टावर का है। इन टावरों पर जनरेटर तो लगाया गया है, लेकिन बिजली जाने पर उसे नहीं चलाया जाता है। इस संबंध में बात करने पर जिला दूर संचार प्रबंधक ने फंड का रोना रोया। बोले जल्द की समस्या का निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए लिखा पढ़ी चल रही है। कमोवेश यही हाल इंटरनेट सेवा की है, बिजली जाने के बाद इंटरनेट बैठ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed