{"_id":"5beb118fbdec22696c1d2790","slug":"51542132111-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबारी जज्जा-बच्चा केंद्र बदहाल, विभाग मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबारी जज्जा-बच्चा केंद्र बदहाल, विभाग मौन
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
मधुबन तहसील क्षेत्र के दुबारी स्थित जच्चा-बच्चा केंद्र का भवन विभागीय उपेक्षा के चलते बदहाल हो गया है। इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधा पूरी तरह बेपटरी हो गई है। जिससे लगभग दस हजार आबादी वाले इस ग्रामसभा की स्वास्थ्य सुविधा रामभरोसे चल रही है। कई बार स्थानीय लोग शिकायत भी दर्ज करा चुके हैं, बावजूद जिम्मेदार मौन हैं।
फतेहपुर मंडाव ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले दुबारी ग्राम सभा में स्वास्थ्य सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए शासन द्वारा 20 साल पूर्व जज्जा बच्चा केंद्र बनाया गया था। शुरू के कुछ वर्षों तक इस केंद्र पर आने वाले मरीजों का उपचार होता रहा। लेकिन विगत कई सालों से इस केंद्र की देखभाल न करने के चलते केंद्र बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। वर्तमान में उपकेंद्र की हाल यह है कि अराजक तत्व इसकी खिड़की दरवाजे तक को तोड़ दिये हैं। उपकेंद्र की साफ सफाई न रहने के कारण बड़े बड़े झाड़ झंखाड़ उग गए हैं। केंद्र पर महिला चिकित्सक की तैनाती भी आज तक नहीं हुई है। केंद्र बहाल होने के चलते मरीजों को फतेहपुर मंडाव सीएचसी या जिला मुख्यालय इलाज कराने को मजबूर हो रहे हैं। इस संबंध में क्षेत्र के लक्ष्मी गौड़, देवेंद्र यादव, कल्पू मौर्या और रिंकू गौड़ आदि लोगों ने कई बार इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया। इस बावत फतेहपुर प्रभारी डा. राजीव कुमार पांडेय ने कहा कि इस समस्या के संबंध में आला अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।