{"_id":"5bdc926bbdec2269b059ce4e","slug":"51541182059-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग शिक्षा स्वास्थ्य के साथ बेरोजगारी उन्मूलन में भी सहायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग शिक्षा स्वास्थ्य के साथ बेरोजगारी उन्मूलन में भी सहायक
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
महर्षि दयानंद योग संस्थान एवं ब्राइट फ्यूचर एजूकेशन हब की तरफ से भीटी स्थित आशा योग संस्थान पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान लखनऊ से आए हुए विषय विशेषज्ञों ने योग के विभिन्न बिंदूओं पर छात्र-छात्राओं को विस्तार से समझाया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मनोज भार्गव ने कहा कि योग शिक्षा से स्वस्थ समाज के साथ ही बेरोजगारी उन्मूलन में भी सहायक है। देश की प्राचीन योग सभ्यता आज पूरे विश्व में अपना छाप छोड़ रही है। पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि संस्थान से योग शिक्षक की डिग्री लेने के पश्चात तमाम युवक-युवतियां आज विभिन्न क्षेत्रों में योग शिक्षक के रुप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कार्यशाला के दौरान संस्थान में शिक्षारत छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। इस अवसर पर भारत विश्वकर्मा, रवि प्रकाश, जय प्रकाश मिश्र के अलावा पिंकी, शमीम अहमद, चंदन रावत, मिथिलेश द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।