{"_id":"5bd9f21ebdec22693b023c46","slug":"51541009950-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच होगी बीटीसी 2015 की चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच होगी बीटीसी 2015 की चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीटीसी 2015 की चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा गुरुवार से जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। परीक्षा में 1449 प्रशिक्षु शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए डायट, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला प्रशासन से पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। कोषागार के डबल लॉक में रखे गए प्रश्नपत्र को जिला प्रशासन से नामित पर्यवेक्षक परीक्षा केंद्र ले जाएंगे।
बीटीसी 2015 चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा का पेपर गत दिनों सोशल मीडिया पर होने से परीक्षा निरस्त हो गई थी। इसके बाद शिक्षा विभाग तथा जिला प्रशासन की तरफ से इस बार कड़ी निगरानी में परीक्षा कराने का प्लान बनाया गया है। परीक्षा नगर के सोनीधापा इंटर कॉलेज, दधिवल इंटर कॉलेज तथा नेशनल इंटर कॉलेज अदरी में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। गुरुवार को दो पालियों में परीक्षा होगी। तीन नवंबर तक संचालित होगी। परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक, डायट प्राचार्य तथा जिला प्रशासन से पर्यवेक्षक नामित किए गए हैं। जिला प्रशासन से जिला सेवा योजन अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र नामित किए गए हैं। कोषागार के डबल लॉक में रखे गए प्रश्नपत्र को जिला प्रशासन से नामित पर्यवेक्षक परीक्षा केंद्र ले जाएंगे। परीक्षा को नकलविहील संपन्न कराने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट केंद्र व्यवस्थापकों, नामित पर्यवेक्षकों तथा मजिस्ट्रेटों की बैठक ली। डायट प्राचार्य आरसी यादव ने बताया नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सचल दस्ता का गठन किया गया है। इसके अलावा सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा को हर हाल में नकल विहीन संपन्न कराया जाएगा।