{"_id":"5bafb97e867a557ffa246d2a","slug":"51538242942-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट लगने से रेलवे कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंट लगने से रेलवे कर्मी की मौत
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। रेलवे कॉलोनी में शुक्रवार की रात नौ बजे के करीब बिजली के पोल पर गडबड़ी ठीक करने के दौरान रेलवे कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृत कर्मचारी रेलवे में बिजली तकनीशियन पद पर तैनात था। घटना के बाद उसके घर पर कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिवार वालों ने विभागीय सहकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। मृतक के भाई ने कहा कि वह पुलिस को तहरीर देगा।
हलधरपुर थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव निवासी सीता राम चौहान (34) पुत्र स्व.चंद्रदीप चौहान का पुत्र रेलवे में बिजली तकनीशियन के पद पर तैनात था। नित्य की भांति शुक्रवार की रात सीताराम अपने तीन सहयोगियों के साथ ड्यूटी पर था। अधिकारियों के कहने पर बिजली के पोल पर चढ़ कर तार ठीक करने गया। इस दौरान खंभे से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास रहे कर्मचारी उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी सुनीता का रो रोकर बुरा हाल है। सुनीता ने पति की मौत करेंट लगने से होने की बात बताया। जबकि मृतक के छोटे भाई कोमल चौहान ने रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उसने कहा कि भाई के अंतिम संस्कार के बाद वह इस संबंध में थाने में तहरीर देगा। इस संबंध में सीओ सिटी राजकुमार का कहना है कि अगर तहरीर आएगी तो पुलिस जांच करके आगे की कार्रवाई करेगी।