{"_id":"5b8ec03e867a55485e1fd844","slug":"51536081982-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर विद्यालयों में फर्जी अध्यापकों की नियुक्ति कर करोड़ों का गबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर विद्यालयों में फर्जी अध्यापकों की नियुक्ति कर करोड़ों का गबन
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
मऊ। गांव बचाओ मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
धरने को संबोधित करते हुए संगठन के संरक्षक जगन्नाथ सिंह ने कहा कि जिले के 20 अंबेडकर विद्यालयों में फर्जी अध्यापकों की नियुक्ति कर 17 करोड़ से अधिक सरकारी धन का गबन किया गया है। शिकायत के बाद भी मामले को लटकाया गया है। पंचायत चुनाव वर्ष 2015 में शासन के रोक के बावजूद बिना कार्य कराए 69.75 लाख रुपये का भुगतान कर गबन किया गया। जिले के विभिन्न ब्लाकों में सोलर लाइट निर्धारित मूल्य से अधिक भुगतान किया गया है। सरकार की तरफ से चलाई जा रही जनकल्याणकारी प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, पोखरा खुदाई आदि में व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती गई है। विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से मामले की जांच कराने के बजाय मामले को टाला जा रहा है। छोटेलाल गांधी ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं में आहरित किए गए धन का व्यापक पैमाने पर बंदरबांट की जा रही है, लेकिन दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तक नहीं की जा सकी है। संगठन की तरफ से दिए गए बिंदुओं पर जांच नहीं कराई गई तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। धरने में रमाशंकर यादव, जयप्रकाश यादव, राजेंद्र सिंह, बालगोविंद सिंह, सलीम अहमद, रमाकांत दुुबे, रविंद्र चौहान आदि शामिल रहे।