फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अंबेडकर विद्यालयों में फर्जी अध्यापकों की नियुक्ति कर करोड़ों का गबन

अंबेडकर विद्यालयों में फर्जी अध्यापकों की नियुक्ति कर करोड़ों का गबन

Tue, 04 Sep 2018 10:56 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकर विद्यालयों में फर्जी अध्यापकों की नियुक्ति कर करोड़ों का गबन
मऊ। गांव बचाओ मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए संगठन के संरक्षक जगन्नाथ सिंह ने कहा कि जिले के 20 अंबेडकर विद्यालयों में फर्जी अध्यापकों की नियुक्ति कर 17 करोड़ से अधिक सरकारी धन का गबन किया गया है। शिकायत के बाद भी मामले को लटकाया गया है। पंचायत चुनाव वर्ष 2015 में शासन के रोक के बावजूद बिना कार्य कराए 69.75 लाख रुपये का भुगतान कर गबन किया गया। जिले के विभिन्न ब्लाकों में सोलर लाइट निर्धारित मूल्य से अधिक भुगतान किया गया है। सरकार की तरफ से चलाई जा रही जनकल्याणकारी प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, पोखरा खुदाई आदि में व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती गई है। विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से मामले की जांच कराने के बजाय मामले को टाला जा रहा है। छोटेलाल गांधी ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं में आहरित किए गए धन का व्यापक पैमाने पर बंदरबांट की जा रही है, लेकिन दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तक नहीं की जा सकी है। संगठन की तरफ से दिए गए बिंदुओं पर जांच नहीं कराई गई तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। धरने में रमाशंकर यादव, जयप्रकाश यादव, राजेंद्र सिंह, बालगोविंद सिंह, सलीम अहमद, रमाकांत दुुबे, रविंद्र चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed