{"_id":"5b65f3a24f1c1b07788b7ab4","slug":"51533408162-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड टच और बैड टच के बारे में छात्राओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड टच और बैड टच के बारे में छात्राओं को किया जागरूक
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के दशई पोखरा स्थित एक स्कूल में इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में शनिवार को महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डा. माधुरी सिंह और डा. कुसुम वर्मा मौजूद रही। कार्यक्रम में स्कूली छात्रों को गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी देने के साथ अन्य विषयों की जानकारी दी गई।
जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा. कुसुम वर्मा ने वर्तमान समय में समाज में गलत मानसिकता के लोगों को देखते हुए हर अभिभावक और शिक्षक को अपने बच्चों को गुड और बैड टच के बारे में जागरूक करने की सख्त जरूरत है। जिससे बच्चे को उसके साथ होने वाली गलत हरकत की जानकारी, जिससे वो अपने माता पिता या शिक्षक से शिकायत कर सकें। वर्तमान में इसकी जानकारी न होने के चलते कई बार बच्चे शोषण के शिकार होने के बाद भी आपबीती नहीं बता पाते है। वहीं डा. माधुरी सिंह ने गुड टच और बेड टच की जानकारी देते हुए कहा कि छोटी उम्र में ही बच्चों के साथ विश्वास का रिश्ता कायम करना बेहद जरूरी है। उनमें विश्वास जगाएं कि आप उनकी बातों को सीक्रेट रखेंगे ताकि वे अपनी बातें शेयर करने से न हिचकिचाएं। बच्चों को उनकी शारीरिक संरचना के बारे में बताएं। शारीरिक संरचना के बारे में बताते समय सही भाषा का प्रयोग करें। उन्हें बताएं कि उनके शरीर में कुछ भी गंदा या खराब नहीं है। साथ ही उन्हें महिलाओं और पुरुषों के शारीरिक फर्क के बारे में भी शालीनता से बताए। कार्यक्रम का संचालन अर्चना कपूर ने किया। इस मौके क्लब की अध्यक्ष नुपूर अग्रवाल, नीलम सरार्फ, मीना अग्रवाल, रूचिका मिश्रा, आशा खत्री, विद्या चौहान, रजंना चौहान सहित अन्य सदस्य मौजूद रही।