{"_id":"5b6496f34f1c1b9b3e8b4ff8","slug":"51533318899-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ के निरीक्षण में कई कर्मचारी गैरहाजिर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ के निरीक्षण में कई कर्मचारी गैरहाजिर मिले
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने शुक्रवार को मधुबन तहसील के फतेहपुर मंडाव का सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आधा दर्जन कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले। गंदगी देख सीएमओ ने मातहतों को जमकर फटकार लगाई। एक सप्ताह में सबको शासन की मंशा के अनुरूप सुधार ल ाने का निर्देश दिया। इस दौरान मरीजों व तीमारदारों ने अस्पताल के चिकित्सकों की शिकायतें की।
सीएमओ सुबह 10 बजे सीएचसी फतेहपुर मंडाव पहुंचे। सबसे पहले उपस्थिति पंजिका मांग कर देखा तो आधा दर्जन कर्मचारी हाजिरी लगाकर डयूटी से गायब मिले। इसके बाद वे सीधे प्रसव कक्ष, ओपीडी, वैक्सीन रूम व वार्डों में मरीजों से सुविधाओं के बारे में जानकारी की। सीएचसी में जगह-जगह गंदगी देख सीएमओ ने अधीक्षक को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने तुरंत अस्पताल में तैनात चार स्वास्थ्य कर्मियों को बुलाकर सफाई शुरू कराई। निरीक्षण में टीकाकरण, दवा की उपलब्धता आदि की जानकारी लेने के बाद मातहतों को एक सप्ताह में व्यवस्था में सुधार लाने की नसीहत दी। इससे पहले सीएमओ नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन का भी निरीक्षण किया था। इस अवसर पर अस्पताल अधीक्षक डा .राजीव कुमार पांडेय, डा. शिवांद,डा. एनके गौतम, डा.अखिलेश यादव सहित अन्य मौजूद रहे।