फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जलजमाव को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जलजमाव को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 21 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
जलजमाव को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
पिपरीडीह। वाराणसी भटनी रेल मार्ग पर स्थित पिपरीडीह रेलवे स्टेशन से पश्चिम स्थित रैकवारेडीह गांव के सामने अंडरब्रिज के पास बरसाती पानी का जमाव होने से लोग परेशान हो गए। रेलवे अधिकारियों को शिकायती पत्र के बाद भी सुनवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि रैकवारेडीह सरेजा मार्ग पर बने रेलवे अंडरब्रिज में गहराई के कारण उसमें दस से बारह फीट तक पानी भर गया है। जिससें क्षेत्र के रैकवारेडीह दलित बस्ती, सरेजा, हासपुर मड़ईया आदि गांवों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। रैकवारेडीह रेलवे अंडरब्रिज में गर्दन भर पानी भर. जाने के कारण आवागमन बाधित हो गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं निकाला गया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में विमलेश यादव, रणधीर, राजकुमार चौहान, संतोष यादव, श्रवण गुप्ता, पंकज मौर्य, पंकज गुप्ता, संदीप सरोज, बिरचंद्र, राजू, सोनू, मोनू,गोरख, विरेंद्र, वृजेश, शिवदत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed