फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पूर्वांचल राज्य बनने से होगा पूर्वांचल के गरीबों, पिछड़ो का कल्याण: ओमप्रकाश राजभर

पूर्वांचल राज्य बनने से होगा पूर्वांचल के गरीबों, पिछड़ो का कल्याण: ओमप्रकाश राजभर

Sun, 15 Jul 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल राज्य बनने से होगा पूर्वांचल के गरीबों, पिछड़ो का कल्याण: ओमप्रकाश राजभर
घोसी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की तरफ से रविवार को नगर के बड़ागांव स्थित एक प्लाजा में घोसी ब्लाक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया। साथ ही शराब बंदी के लिए हाथ उठवाकर संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मौजूद आरक्षण को तीन भागों में बांटकर कमजोर पिछड़ों को आरक्षण दिया जाए। गरीबों की पहचान के लिए सरकार 31 जुलाई तक अभियान चला रही है। कहा कि हमारा प्रदेश कृषि प्रधान था। आज कुछ नेताओं तथा पार्टी के कारण जाति प्रधान बन कर रह गया है। प्रदेश के पिछड़ेपन के लिए कांग्रेस के साथ सपा, बसपा को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि इनके राज में गरीब, गरीबी रेखा से ऊपर नहीं उठ सका। कहा कि गरीबी, पिछड़ों, अति दलितों का कल्याण मौजूद आरक्षण को तीन भागों में बांटकर ही होगी। मौजूद आरक्षण से मुसफ़र, बासफोर, दुषाध, भर, पाल, प्रजापति, तुरहा, दुनिया आदि जातियों को कोई लाभ नहीं मिला। सरकारी, प्राइवेट नौकरियों में इनकी भागीदारी न के बराबर है। पूर्वांचल राज्य बने बिना पूर्वांचल के गरीबों, पिछड़ों का कल्याण नहीं होगा। शराबंदी से ही गरीबी दूर होगी। आप सभी शराबबंदी के लिए अभियान चलाएं। कहा कि सरकार तो गरीबों, कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए बहुत कार्य कर रही है। परंतु इसमें सरकारी अधिकारी, कर्मचारी रोड़ा डाल रहे हैं। राशन कार्ड एक समस्या बन गई है। इसके लिए सरकार प्रयासरत है। राष्ट्रीय महासचिव संतोष पांडेय ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर महेंद्र राजभर, अंकित सिंह, दीनानाथ यादव, सोनू राजभर, योगेंद्र राजभर, विनोद राजभर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



कोपागंज। भारतीय जनता पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के संबंधों के बीच कहीं कोई दरार नहीं है। 2019 का लोकसभा चुनाव छोड़िए भाजपा तथा सुभासपा का गठबंधन वर्ष 2024 तक है। विपक्षी दल संबंधों में खटास की अटकलें न लगाएं। बागपत जेल में पूर्वांचल के माफिया डान मुन्ना बजरंगी की हत्या होना कहीं न कहीं प्रशासनिक चूक है। इस पर प्रदेश के मुखिया तथा मुख्यमंत्री स्वयं अपने स्तर से जांच करवा रहे हैं। जो भी जांच के दायरे में होगा कतई बख्शा नहीं जाएगा। जाहे वह कोई भी हो। उक्त बातें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यक्रम में आए पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग के कैबिनेट मंत्री तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने रविवार की दोपहर कोपागंज कसारा मोड़ स्थित एक मैरेज हाल में प्रेस वार्ता में कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed