{"_id":"5b48f39f4f1c1b4c748b47e2","slug":"51531507615-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए विद्युत उपकेंद्र के चालू होने से ट्रिपिंग से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए विद्युत उपकेंद्र के चालू होने से ट्रिपिंग से मिलेगी निजात
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। स्थानीय कस्बा के चीनी मिल के पास बने पांच करोड़ की लागत से बने नए विद्युत उपकेंद्र के कार्य चालू होने तथा कटघरा महलू 132/33 विद्युत उपकेंद्र से जोड़ दिए जाने से घोसी नगर के उपभोक्ताओं को ओवरलोडिंग की ट्रिपिंग से निजात मिलेगी। यही नहीं विद्युत वितरण खंड घोसी के तीन विद्युत उपकेंद्रों के पुराने मशीनों को बदल कर नए मशीन को लगाने की स्वीकृति भी मिल गई है। इसके चलते क्षेत्र में फाल्ट होने पर अपने आप बिजली कट जाएगी।
कस्बा स्थित चीनी मिल के पास स्थित 33/11 केवी के प्रांगण में पांच करोड़ की लागत से बने नए उपकेंद्र को चालू करने के साथ इससे घोसी नगर के सभी फीडरों को जोड़ दिया गया है। इसके चलते नगर के हजारों उपभोक्ताओं को ओवरलोड के चलते बिजली कटौती से मुक्ति मिल जाएगी। ट्रिपिंग की घटनाओं में कमी आएगी। नए उपकेंद्र में पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। नए उपकेंद्र को गोठा की जगह कटघरा महलू स्थित 132/33 उपकेंद्र से जोड़ दिया गया है। इसके चलते अब गोठा केंद्र पर लोड कम रहेगा। विद्युत वितरण खंड घोसी के अंतर्गत तीन उपकेंद्रों पलिया, बेलौली और मोलनापुर स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्रों की मशीन पुरानी हो गई थी। नए मशीनों के लिए स्वीकृति प्राप्त कर लिया गया है।
इस बाबत अधिशासी अभियंता डीडी शर्मा ने बताया कि प्रत्येक सब स्टेशन पर 15 लाख रुपये की लागत आएगी। इन सब स्टेशनों में एक इनकमिंग और तीन आउटगोइंग नई मशीन लगेगी। इसके चलते क्षेत्र में ट्रिपिंग या तार टूटने पर बिजली बंद हो जाएगी।