फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   गर्मी की दस्तक, बढ़ा बिजली संकट

गर्मी की दस्तक, बढ़ा बिजली संकट

Sun, 11 Mar 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
गर्मी की दस्तक, बढ़ा बिजली संकट
मऊ। गर्मी का मौसम शुरू होते ही बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। शहर मे सुबह शाम रोस्टिंग हो रही है। वहीं ग्रामीण इलाकों में कटौती की जा रही है। लोगों को जरूरत के मुताबिक बिजली नहीं मिल पा रही है। शहर में सुबह शाम बिजली गुल होने से जहां लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। वहीं रात के समय बिजली गुल होने से लोग चैन से सो नहीं हो पाते हैं।
विज्ञापन

जिले में 37 विद्युत उपकेंद्र हैं। अधिकांश विद्युत उपकेंद्रों पर कर्मचारियों की भारी कमी है। विभाग की तरफ से ठेके पर विद्युत उपकेंद्रों का संचालन कराया जा रहा है। सही ढंग से रख रखाव न होने से घंटों बिजली गुल होती है। गर्मी के मौसम का आगाज होते ही बिजली की खपत बढ़ गई है। इसके चलते मांग के सापेक्ष लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। शहर में 24 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति करने का शेड्यूल निर्धारित किया गया है। मऊ नगर मेें सुबह शाम दो-दो घंटे बिजली गुल हो जा रही है। रात में भी बिजली गुल होने से लोग चैन से सो नहीं पाते। कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के डांडी तथा टड़ियांव सहित अन्य विद्युत उपकेंद्रों के फीडरों पर बिजली कटौती होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश पनप रहा है। जिन विद्युत उपकेंद्रों के फीडरों पर बिजली खपत बढ़ी है। बिजली बिल काफी बकाया है। ऐसे फीडरों पर कंट्रोल रुम से कटौती की जा रही है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल का कहना है कि सुबह शाम बिजली कटौती से लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा। रात को बिजली गुल होने से नींद पूरी नहीं हो पाती। शहरी तथा ग्रामीण इलाकों में शेड्यूल के अनुरुप विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की जाए। इस बावत विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता राम सिंह का कहना है कि कंट्रोल रुम के हिसाब से विद्युत आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed