फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   क्षय रोग अभियान में पंद्रह लोगों में मिला टीबी का लक्षण

क्षय रोग अभियान में पंद्रह लोगों में मिला टीबी का लक्षण

Sun, 04 Mar 2018 11:36 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
क्षय रोग अभियान में पंद्रह लोगों में मिला टीबी का लक्षण
मऊ। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 25 फरवरी से 10 मार्च तक जागरूकता और क्षय रोग मुक्त अभियान जिले में चलाया जा रहा है। चौदह दिवसीय अभियान में दस दिनों में जिले के अलग अलग क्षेत्रों में 113261 मरीजों की जांच की गई। इसमें 15 मरीजों में टीबी होने की पुष्टी हुई। जांच में सामने आए मरीजों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। जिले में टीबी के मरीजों की संख्या 1510 से बढ़कर अब 1525 हो गई।
विज्ञापन

क्षय रोग को 2025 तक जड़ से मिटाने के लिए शासन की तरफ से 25 फरवरी से दस मार्च तक सभी जिलों में पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। टीबी के नए मरीजों को चिन्हित करने और उन्हें जागरूक करने के लिए 89 टीमों का गटन किया गया है। रविवार को अभियान के दसवें दिन तक गठित 89 टीम द्वारा नगर सहित सभी नौ ब्लाकों में अब तक 113261 लोगों की जांच कर चुके है। टीम को 15 लोगों में टीबी का लक्षण मिला। जांच में मिले मरीजों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। अभियान के कार्यक्रम समन्वयक डा. जेपी सिंह ने बताया कि दस मार्च तक चलने वाले अभियान के तहत जिले के नौ ब्लॉकों के 44912 घरों में मौजूद 244364 का परीक्षण किया जाएगा। जिससें जागरूकता के अभाव में इलाज न कराने वाले मरीजों को चिन्हित कर इलाज किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed