{"_id":"5a8c5e074f1c1ba3268bb4c1","slug":"51519148551-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस के खराब होने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस के खराब होने से यात्री परेशान
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। ब्लाक के कलेंडर तिराहे के समीप मंगलवार को डॉ. अंबेडकर डिपो की एक बस खराब हो गई। जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। रोडवेज बसों के खराब होने का सिलसिला नहीं थमने से यात्री प्राइवेट वाहनों से सफर करने लगे हैं, जिससे सरकार को काफी क्षति हो रही हैै। इधर से होकर गुजरने वाली सरकारी बसों के खराब होने का सिलसिला जारी हैैै।
बताते चले कि खटारा बसें कहीं भी खड़ी हो जा रही हैै, जिससे यात्रियों को जहां अवागमन के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों के बार-बार शिकायत करने के बाद भी बसों की मरम्मत नहीं हो रही हैै, ऐसे में यात्री रोडवेज बसों से यात्रा करने में कतराने लगे हैं। मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कलेंडर तिराहे के पास डॉ अंबेडकर डिपो की एक बस जो कि आजमगढ़ से मऊ जा रही थी, अचानक खराब हो गई। घंटों चालक, परिचालकों ने बस ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। विवश होकर यात्रियों को दूसरे साधन से गंतव्य के लिए रवाना होना पड़ा। दिनेश सिंह, बबलू, राजू, अजय, दिवाकर सहित दूसरें यात्रियों का कहररहा कि अधिकांश रोडवेज की बसें मेटेनेंस न होने से खराब स्थिति में पहुंच चुकी है। जिसके चलते बसें दिन हो या रात कहीं खराब होकर खड़ी हो जा रही हैैं।