फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आधा दर्जन क्षेत्रों का दौरा कर क्यूसीआई टीम ने जानी नपा की स्वच्छता

आधा दर्जन क्षेत्रों का दौरा कर क्यूसीआई टीम ने जानी नपा की स्वच्छता

Sun, 07 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
आधा दर्जन क्षेत्रों का दौरा कर क्यूसीआई टीम ने जानी नपा की स्वच्छता
मऊ। स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 को लेकर चार जनवरी से मऊ नगर पालिका क्षेत्र का सर्वे करने को पहुंची स्व्च्छता सर्वे टीम तीसरे दिन नगर का सर्वे करना शुरू कर दिया। शनिवार को तीसरे दिन टीम ने शहर के आधा दर्जन क्षेत्रों में पहुंची। इस दौरान शौचालय, कचरा संग्रहण और साफ सफाई समेत दूसरे बिंदुओं पर जांच की।
विज्ञापन

उल्लेखनीय हैं कि 2018 के तहत इस बार पूरे देश में दो लाख से ज्यादा आबादी वाले 4041 नगर पालिका व नगर निगम को सम्मिलत किया गया हैं। वहीं स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में दिल्ली की क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया की टीम द्ववारा सम्मिलत शहरों में रूककर समीक्षा कर रेटिंग तय करने का कार्य कर रही हैं। इसी क्रम में मऊ नगर पालिका को 2017 स्वच्छता सर्वेक्षण के बाद कितने स्तर पर व्यवस्था में सुधार की गई हैं, इसकी समीक्षा के लिए बीते चार जनवरी से ही दो सदस्यीय टीम ने शहर में डेरा जमा लिया हैं। जहां तीसरे दिन क्यूसीआई टीम ने भीटी, सहादतपुर, हटठीमदारी, नियाज मोहम्मद, निजामुदीनपुरा, पठान टोला में जाकर नगर पालिका की ओर से स्वच्छता कार्यो के तहत कार्यो की समीक्षा की। सूत्रों की माने तो टीम मेंबर्स ने इस दौरान लोगों से वार्डो में साफ सफाई, कचरा संग्रहण, गीले व सूखे कचरें के संग्रहण के साथ वार्डो में शौचालय की स्थिति पर राय ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed