फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बस चलाने के लिए डीएम और आरएम को भेजा पत्र

बस चलाने के लिए डीएम और आरएम को भेजा पत्र

Fri, 08 Dec 2017 11:33 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
बस चलाने के लिए डीएम और आरएम को भेजा पत्र
घोसी। नगर में बस स्टेशन से सूरजपुर के लिए बस सेवा के न होने से लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी के साथ रोडवेज विभाग के अधिकारियों को बस सेवा शुरू कराने के लिए मांग पत्र भेजा। इसमें बस सेवा न होन से लोगों को होने वाली समस्याओं से अवगत कराया गया है। इसमें बताया गया कि घोसी नगर दोहरीघाट और मऊ डिपो के बीच में मौजूद है। लेकिन यहां से अहमदपुर असना,सुलतानपूर, मोहम्मदपुर चट्टी होते हुए सूरजपुर के लिए रोडवेज बस सेवा न होने से इस क्षेत्र के लोगों को घोसी के साथ मऊ मुख्यालय आने जाने में बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है।इस मार्ग से प्रतिदिन घोसी,मऊ,कोपागंज आदि स्थानों की यात्रा करने वाले सैकड़ो यात्रियों को डग्गामार वाहनों से अधिक किराया खर्च कर यात्रा करने को बाध्य होना पड़ रहा है। यही नही डग्गामार वाहनों के ड्राइवर के द्वारा मनमानी किराया वसूली को लेकर झगड़ा यात्रिओं से आए दिन होता रहता है।क्षेत्र के राकेश राय,अहमद जया, सुरेशयादव,बिपिनराय आदि ने कहा कि सूरज पूर से प्रतिदिन सैकड़ो लोग घोसी,कोपागंज,मऊ ,वाराणसी आदि स्थानों के लिये आते जाते रहते है।फिरभी रोडवेज द्वारा बस सेवा नही दी जारही है।जब की इस मार्ग पर कई डग्गा मार बस के साथ एक दर्जन से अधिक जीप,टेम्पो आदि वाहन चलते है।मांग किया कि घोसी से सूरजपुर के लिये दिन में सुबह से कई चक्कर सरकारी बस सेवा शुरू किया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed