फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   किसान हर हाल में कराएं मिट्टी की जांच: उप निदेशक कृषि

किसान हर हाल में कराएं मिट्टी की जांच: उप निदेशक कृषि

Tue, 05 Dec 2017 11:38 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
किसान हर हाल में कराएं मिट्टी की जांच: उप निदेशक कृषि
विश्व मृदा दिवस पर कृषि विभाग की तरफ से रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के पिलखी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में मंगलवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें खेत की मिट्टी जांच कराने पर जोर दिया गया। साथ ही मिट्टी जांच से होने वाले लाभ पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. वीपी सिंह ने कहा कि खेत की मिट्टी की जांच होने से किसान को काफी फायदा होता है। फसल लगाने से पूर्व ही किसान को पता हो जाता है कि खेत की मिट्टी में किस चीज की कमी या अधिकता है। इसी आधार पर खेत में किसान रसायन, उर्वरक का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में उपनिदेशक कृषि डॉ. एसपी श्रीवास्तव ने कहा कि खेती के तौर-तरीकों तथा वातावरण में हुए बदलाव का असर मिट्टी तथा पानी दोनों पर पड़ा है। हर हाल में किसान खेत की मिट्टी की जांच कराएं, ताकि उन्हें दोनों चीजों की सेहत का पता चल सके। मिट्टी की जांच की सुविधा विभाग में नि:शुल्क उपलब्ध है। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने कहा कि खेतों की मिट्टी की जांच कराने से कृषि लागत में कमी आएगी। इससे आमदनी भी बढ़ सकती है। कुछ किसान सिंचाई के दौरान खेत में पानी को कई दिन तक जमा रखते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। रसायनिक उर्वरक की जितनी मात्रा की आवश्यकता हो उतनी मात्रा ही डालें। हरी खाद का प्रयोग करें। इसके अलावा गोबर की खाद भी खेत में अवश्य डालें। जैविक खाद की जितनी अधिक मात्रा डालेंगे खेत में उतने अधिक समय तक उत्पादकता बनी रहेगी। अंत में 160 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण किया गया। इस अवसर पर आशीष राय, अंजनी कुमार, रामजन्म, हरेंद्र यादव, सुरेश यादव, रमाशंकर, अशोक कुमार, मुन्ना सिंह, रामशब्द, विजय शंकर, दीनानाथ, सीताराम, मनमोहन, जयप्रकाश, बीरबहादुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed