{"_id":"59e102324f1c1bf2538b7159","slug":"51507918386-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यस्थता केंद्र के प्रयास से दो परिवारो में लौटी खुशिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यस्थता केंद्र के प्रयास से दो परिवारो में लौटी खुशिया
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में दीवानी कचहरी में चलाए जा रहे सुलह समझौता एवं मध्यस्थता केंद्र के सदस्यों के प्रयास से दो पक्षकारों के मध्य चल रहे चार पारिवारिक मामलों में सुलह हो गया। मध्यास्थों एवं अधिवक्ताओं के प्रयास से पक्षकारों ने सभी मतभेद भुलाकर साथ-साथ रहने को तैयार हो गए। पक्षकारों की समझदारी से दो परिवारों के बीच रिश्तों में आई खटास दूर हो गई। जिससे उनकी खुशिया दुबारा लौट आई।
परिवार न्यायालय में चल रहा मुकदमा शाहिदा बानो बनाम जहीन में कोर्ट के पीठासीन अधिकारी ने पत्रावली को पक्षकारों के बीच सुलह समझौता के लिए मध्यस्थता केंद्र में भेजा। मध्यस्थता केंद्र में प्राधिकरण के सचिव शिवकुमार, मध्यस्थता केंद्र में सदस्य इश्तेयाक अहमद और चंद्रशेखर राय ने शाहिदा बानों और उसके पति जहीन को समझाया बुझाया। इसमें पक्षकारों के अधिवक्ता शमसुल हसन और मुकद्दस जरीफ ने भी उनका सहयोग किया। साथ ही पक्षकारों के परिवारीजन और रिश्तेदारों ने भी दोनों को समझाया बुझाया। जिसका नतीजा रहा कि पक्षकारों ने अपने सभी मतभेद भुलाकर साथ-साथ रहने को तैयार हो गए। पक्षकारों के सुलह कर लेने से उनके बीच चल रहे चार मुकदमे तो समाप्त हो ही जाएंगे। दो परिवारों के बीच रिश्ते में आ रही दरार भी भर गई। मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने इस प्रयास की सराहना की।