फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

Mon, 18 Sep 2017 11:52 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
मऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक पी एन राय ने सोमवार को मऊ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन कार्यालय, टिकट काउंटर, सहायक मंडल इंजीनियरिंग कार्यालय सहित कई जगहों पर गंदगी और अनियमितताएं देख नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सिग्नलिंग वर्कशॉप में बैट्री के लिए लगे डिस्टिल वॉटर प्लांट में लगातार बह रहे पानी से संबंधित कर्मचारी को नोटिस देने का आदेश दिया । रेलवे स्टेशन प्रांगण में पौधरोपण कर पर्यावरण किया। वाराणसी रेलवे मंडल से आए अधिकारियों ने भी पौधरोपण कर लोगों से रेलवे स्टेशन, रेल व अपने जीवन में स्वच्छता बरतने की आदतों को विकसित करने के प्रति जागरूक किया। सोमवार को मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन निरीक्षण के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक पी एन राय सर्वप्रथम स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में गए जहाँ पुरानी फाइलों के रखरखाव पर असंतोष जताते हुए चेतावनी दी। टिकट काउंटर पर महिला क्लर्क की नाम पट्टिका न होने के साथ ही डस्टबिन को पीक दान के प्रयोग में लाने पर भड़क उठे।
विज्ञापन

वरिष्ठ उप महाप्रबंधक सिग्नलिंग वर्कशॉप में बैट्री के लिए लगे डिस्टिलवॉटर प्लांट में पहुंचे तो देखा कि प्लांट में लगे क्वायल को जिस पानी की टंकी में डूबा होना चाहिये उस टंकी से लगातार पानी बह रहा था जिस पर उन्होंने सहायक मण्डल इंजीनियर सिग्नल मुज्जमिल जमाल को संबंधित कर्मचारी के खिलाफ नोटिस देने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ वरिष्ठ मंडल अभियंता वाराणसी- राहुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आरसी श्रीवास्तव भी रहे।स्वच्छता अभियान व पौधरोपण कार्यक्रम के तहत स्काउट गाइड के नेतृत्व में स्कूली बच्चे व स्वयंसेवी स्टेशन प्रांगण में लगे थे। कार्यक्रम के दौरान रेलवे कॉलोनी में प्रभात फेरी निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल अभियंता वाराणसी के राहुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आरसी श्रीवास्तव ने भी पौधरोपण किया। वाणिज्य निरीक्षक राजशेखर मिश्रा, स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश राम, डीआरयूसीसी सदस्य श्रीराम जायसवाल, सहायक मंडल अभियंता दीपक कुमार, आरपी यादव, सहायक मंडल इंजीनियर सिग्नल मुज्जमिल जमाल, डॉ पुनीत राव, सहायक मंडल इंजीनियर कार्मिक एमपी पाठक, भृगुनाथ राम, इंजीनियर धर्मेंद्र यादव, लीडर स्काउट राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed