{"_id":"59b184de4f1c1be57f8b4c66","slug":"51504806110-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु विश्व का सबसे उतम मार्ग दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु विश्व का सबसे उतम मार्ग दर्शक
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। बाजार स्थित सेक्रेड हर्ट स्कूल में गुरुवार को भारत विकास परिषद की तरफ से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरु को विश्व का सबसे उत्तम मार्ग दर्शक बताते हुए इन्हें आत्मज्ञान प्रदान करने का सबसे उत्तम माध्यम बताया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर अलका राय ने कहा कि गुरु वह शक्ति है जो निरंतर आत्मज्ञान प्रदान करता है। कहा कि गुरु के सामीप्य में रहने से मन के विकार समाप्त होते है साथ ही जीवन जीने का आनंद अतुलनीय होता है।
विद्यालय की प्रधानाचार्य किरन कृष्ण बरनवाल ने कहा कि शिक्षा ही एक मात्र वह कल है जो मानव के जीवन स्तर, आचरण और चरित्र निर्माण में सबसे अहम भूमिका अदा करती है। इसके पूर्व स्कूल की छात्राएं निवेदिता पांडेय, अनुष्का यादव और आदिती विश्वकर्मा ने गुरु वंदना प्रस्तुत कर भाव विभोर कर दिया। मुख्य अतिथि ने भारत माता के चित्र पर माल्यर्पण कर नमन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर एसएन राय, आशीष टंडन, प्रबंधक हरिकृष्ण बरनवाल आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर सतीश राघवन, जितेंद्र सिंह, दीपक गुप्ता, सुमन चौबे आदि गुरुजनों को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार स्कूल के छात्र अमन गुप्ता, आयुषी कृष्ण, अंकिता सिंह , हर्ष, सोनाली आदि छात्रों को उनकी विशिष्ट उपलब्धि के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।