फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   51-foot-high Tricolour hoisted; 51 development projects inaugurated.

Mau News: 51 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया, 51 विकास कार्यों का लोकार्पण

Thu, 20 Aug 2026 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
51-foot-high Tricolour hoisted; 51 development projects inaugurated.
रतनपुरा ब्लाक स्थित शहीद स्मारक पर लगे 51 फीट ऊंचा राष्ट्रध्वज का लोर्कापण करते कैबिनेट मंत्री
रतनपुरा। रतनपुरा ब्लॉक परिसर में बृहस्पतिवार को देशभक्ति और विकास का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में 51 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया और क्षेत्र पंचायत की ओर से कराए गए 51 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पंचायती राज ओमप्रकाश राजभर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। तिरंगा फहराने के बाद परिसर में सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम’ का गायन हुआ, जिससे पूरा माहौल देशभक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि रतनपुरा की धरती पर 51 फीट ऊंचा तिरंगा फहराकर और वंदे मातरम का सामूहिक गायन कर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई है। उन्होंने 1942 के आंदोलन में बलिया के वीरों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उन वीरों ने समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का सपना देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार गांव, गरीब और किसान के विकास के लिए संकल्पित है। पंचायती राज विभाग के माध्यम से गांवों में सड़क, नाली, शौचालय, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि रतनपुरा को प्रदेश का मॉडल ब्लॉक बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि और उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच रहा है। रतनपुरा क्षेत्र में कराए गए 51 विकास कार्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का उदाहरण हैं।
विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर काम कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख सरिता राजभर ने की, जबकि प्रमुख प्रतिनिधि कृष्णा राजभर आयोजक रहे।

इस अवसर पर एमएलसी विच्छेलाल राजभर, मुन्ना खरवार, सचेंद्र सिंह, अनिल कुमार वर्मा, रामप्रवेश राजभर, सुरज राजभर, शिवेंद्र बहादुर सिंह, अरविंद कुमार, संतोष कुमार सिंह, संतु सिंह, रामनिवास राजभर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, अधिकारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

रतनपुरा ब्लाक स्थित शहीद स्मारक पर लगे 51 फीट ऊंचा राष्ट्रध्वज का लोर्कापण करते कैबिनेट मंत्री

रतनपुरा ब्लाक स्थित शहीद स्मारक पर लगे 51 फीट ऊंचा राष्ट्रध्वज का लोर्कापण करते कैबिनेट मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed