फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   50 thousand stolen by breaking the lock of the shop

दुकान का ताला तोड़ कर 50 हजार की चोरी

Mon, 11 Oct 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
50 thousand stolen by breaking the lock of the shop
मऊ। स्थानीय पुलिस चौकी के ठीक बगल में एक गुमटी का ताला तोड़कर शनिवार की रात चोर 50 हजार रुपयों का सामान चुरा ले गए। घटनास्थल पुलिस चौकी से चंद कदमों पर स्थित है। पीड़ित इलेक्ट्रिक सामानों के कारोबारी अजय कुमार राजभर हलधरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गाढ़ा (जोगापुर) पुरवा का निवासी है। उसकी रुद्रा बाजार में गुमटी में इलेक्ट्रिक की दुकान है। बीते शनिवार की शाम छह बजे दुकान बंद करके वह रोजाना की भांति अपने घर चला गया।
विज्ञापन

अगले दिन रविवार को जब वह अपनी दुकान खोलने के लिए आया तो देखा कि उसके दुकान का ताला टूटा हुआ है और दुकान के अंदर से चोर इनवर्टर, बैटरी, चार बंडल तांबे का तार, होम थिएटर और 5200 नगद लेकर रफूचक्कर हो गए थे। पीड़ित व्यापारी अजय कुमार राजभर ने इस घटना की लिखित सूचना रतनपुरा पुलिस चौकी को दे दी गई है। इस बाबत एसओ हलधरपुर निहारनंदन कुमार का कहना है कि चोरी का जल्द खुलासा किया जाएगा। पुलिस चौकी के बगल में चोरों की ऐसी वारदात से चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed