{"_id":"6161dc278ebc3e61ec56f687","slug":"5-lakh-embezzlement-case-registered-mau-news-vns616395689","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख के गबन का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख के गबन का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। घोसी कोतवाली पुलिस ने शनिवार को जिला प्रबंधक पीसीएफ रंजीत कुमार मौर्य की तहरीर पर तत्कालीन केंद्र प्रभारी लाखीपुर व सेमरीजमाल पुर शाह यासिर अराफात के विरूद्ध 11 किसानों से गेंहू खरीदने के बाद भी उसकी ऑनलाइन फीडिंग न कर पांच लाख 7775 रुपये के गबन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
अरियासो निवासी किसान श्रवण मौर्य, सुदामा सिंह, देवेन्द्र सिंह, समर बहादुर सिंह व गुड्डू मौर्य ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी विपुल सिंहा के साथ जिला प्रबंधक पीसीएफ रंजीत कुमार मौर्य के साथ अन्य अधिकारियों से शिकायत किया कि लाखीपुर क्रय केन्द्र प्रभारी शाह यासिर अराफ़ात ने हम सभी का 189.50 क्विंटल गेहूं 1975 रुपये की दर से कुल 74262.50 रुपये मूल्य खरीद कर रसीद भी दिया, परंतु भुगतान नहीं किया। इसी तरह सेमरी जमाल पुर निवासी अजय कुमार सिंह, मालती देवी,प्रवीण राय, नवनीत राय सूरज प्रकाश पांडेय ने शिकायत किया कि हम सभी किसानों से केंद्र प्रभारी शाह यासिर अराफ़ात ने कुल 219.50 क्विंटल गेंहू 1975 के दर से 433512.50 रुपयों का खरीद कर रसीद भी दिया परंतु भुगतान नहीं मिला।
किसान भुगतान के लिए केंद्र का चक्कर लगाते रहे। पता चला कि केंद्र प्रभारी ने खरीद की आन लाइन फीडिंग नहीं किया गेंहू को स्वयं हड़प लिया। इसकी जांच जिला खाद्य विपणन अधिकारी विपुल सिंहा व जिला प्रबंधक पीसीएफ रंजीत कुमार मौर्य द्वारा की गई तो केन्द्र प्रभारी शाह यासिर अराफ़ात केंद्र बन्द कर गायब मिले।