फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   5 inter-district members of bike thief gang arrested

Mau News: बाइक चोर गिरोह के 5 अंतरजनपदीय सदस्य गिरफ्तार

Tue, 13 Aug 2024 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
5 inter-district members of bike thief gang arrested
स्थानीय पुलिस ने रविवार की भोर में पांच अंतरजनपदीय बाइक चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की बाइक, एक चेचिस और उसके पार्ट्स, एक 9 एमएम पिस्टल, दो बाइक, चोरी बाइक के पार्ट्स बरामद किए गए। सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान सीओ डॉ. अजय विक्रम सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक पंकज यादव अपनी टीम के साथ भैसही पुल चकिया के पास चेकिंग कर रहे थे, उसी दौरान दो बाइक पर चार लोग खड़े मिले। सभी किसी चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पूछताछ करने पर उनमें से एक ने अपना नाम अमित यादव बताया। तलाशी के दौरान संदिग्ध सामन मिलने पर उसने बताया कि वह पांच लोग हैं, बाइक और अन्य सामान चोरी करते हैं। उनमें से एक आरोपी इंद्रसेन ने बताया कि बाइक के पार्ट्स बदलकर जितेंद्र यादव को बेचते हैं। निशानदेही पर जितेंद्र यादव को भी बाइक के पार्ट्स सहित पकड़ा गया। बताया कि अमित यादव के ऊपर 22 मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से एक 9 एमएम पिस्टल बरामद हुई है। पकड़े हुए चोरों की पहचान अमित यादव निवासी हाफिजपुर, अजित राम निवासी धनमाऊर गाजीपुर, किरोधन यादव उर्फ विनोद यादव निवासी निजामपुर कर्मी, इंद्रसेन यादव निवासी खेमा थाना जहानागंज आजमगढ़, जितेंद्र यादव निवासी सेमरौल थाना जहानागंज, आजमगढ़ के रूप में हुई। इन सभी के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed