मऊ। नगर के आर्य समाज में जारी वार्षिकोत्सव का समापन रविवार को मातृ सम्मेलन कार्यक्रम के साथ किया गय। कार्यक्रम में 48 मेधावी छात्रों को पुरस्कृत मुख्य अतिथि वंदना राय ने किया। साथ ही मेधावी बच्चों का माताओं का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।
रविवार को वार्षिकोत्सव का समापन मुख्य अतिथि के अलावा विशिष्ट अतिथि आर्य समाज की महिला सदस्य विंध्यवासिनी देवी तथा कलावति देवी द्वारा किया गया। इससे पहले आर्य समाज के आचार्य मनीष आर्य ने स्वागत गीत कर अतिथियों का स्वागत किया। चार दिनों से जारी कार्यक्रम के आखिरी दिन विशेष तौर पर महिलाओं के सम्मान के लिए मातृ सम्मेलन के रूप में मनाया गया। जिसमें आर्य समाज द्वारा संचालित दयानंद, डीएवी बाल विद्या मंदिर, डीएवी इंटर कॉलेज, डीएवी बालिका इंटर कॉलेज के अपने कक्षा में प्रथम स्थान वाने वाले 48 बच्चों का सम्मान महिला अतिथियों द्वारा किया गया। इससे पहले शनिवार की शाम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीआईजी सुभाषचंद्र दुबे उपस्थित रहे। जिनके द्वारा सत्र 2020 की हाईस्कूल की परीक्षा में आर्य समाज द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानों में पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान पर पहले वाले सात छात्रों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रधान उदयप्रताप आर्य, मंत्री अजय आर्य, उपमंत्री प्रशांत रत्नम सिंह, उपप्रधान प्रहलाद वर्मा, बृजेश सिंह, रमेशचंद्र आर्य, राजेंद्र प्रताप आर्य व सर्वेश राय आदि मौजूद रहे।